Friday, September 14, 2018

Ganesh Chaturthi & Cricket: एशिया कप के पहले रोहित शर्मा की गणपति भक्ति; क्रिकेटर्स ने दीं शुभकामनाएं

Ganesh Chaturthi & Cricket: एशिया कप के पहले रोहित शर्मा की गणपति भक्ति; क्रिकेटर्स ने दीं शुभकामनाएं
Ganesh Chaturthi & Cricket: देश में इस वक्त गणेश उत्सव मनाया जा रहा है। टीम इंडिया के वर्तमान और पूर्व क्रिकेटर भी विघ्नहर्ता की भक्ति में लीन हैं। बता दें कि टीम इंडिया को एशिया कप 2018 में हिस्सा लेने के लिए दुबई रवाना होना है। यहां बाकी टीमों के साथ उसका मुकाबला पाकिस्तान से भी होगा। कप्तान रोहित शर्मा हैं क्योंकि विराट कोहली एशिया कप में नहीं खेल रहे हैं। बहरहाल, गणेश चतुर्थी के मौके पर टीम इंडिया के कई पूर्व और वर्तमान खिलाड़ियों ने देशवासियों को विनयाक चतुर्थी की शुभकामनाएं दी हैं। जानते हैं किसने क्या कहा?

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2MuN0if

Asia Cup 2018: टीम इंडिया को पाकिस्तान के इन दो बल्लेबाजों पर पाना होगा काबू; इस बार कोहली भी टीम में नहीं

Asia Cup 2018: टीम इंडिया को पाकिस्तान के इन दो बल्लेबाजों पर पाना होगा काबू; इस बार कोहली भी टीम में नहीं
Asia Cup 2018: एशिया कप कल यानी शनिवार 15 सितंबर 2018 से शुरू हो रहा है। इस बार हॉन्गकॉन्ग समेत कुल 6 टीमें इस टूर्नामेंट में शिरकत कर रही हैं। टीमें भले ही छह हों लेकिन नजरें एक मैच पर हैं। ये मैच है भारत और पाकिस्तान के बीच। ये 19 सितंबर को खेला जाएगा। मैच को लेकर उत्साह का आलम ये है कि कई दिन पहले ही टिकट बिक चुके हैं। हालांकि, प्रशंसकों को निराशा इस बात की है कि टीम इंडिया में इस बार विराट कोहली नहीं हैं। उन्हें आराम दिया गया है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2NG9VM4

Box Office Collection: श्रद्धा और राजकुमार राव की स्त्री ने दूसरे हफ्ते में सत्यमेव जयते को पीछे छोड़ा

Box Office Collection: श्रद्धा और राजकुमार राव की स्त्री ने दूसरे हफ्ते में सत्यमेव जयते को पीछे छोड़ा
Box Office Collection of stress and satyameva jayate: कहानी अच्छी हो, डायरेक्शन में कमी ना हो और अभिनेय दमदार हो तो फिल्म का बजट मायने नहीं रखता। अब देखिए ना श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म स्त्री बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई है। खास बात ये है कि अगस्त में कई बड़ी फिल्में रिलीज हुईं लेकिन स्त्री ने सबको चौंका दिया। जॉन अब्राहम और मनोज वाजपेयी की ‘सत्यमेव जयते’ भी इस फिल्म के आगे फीकी साबित हुई। हालांकि, जॉन की फिल्म इससे पहले 15 अगस्त को ही रिलीज हो चुकी थी।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2x9Sbz5

Hindi Diwas 2018: हिंदी दिवस आज, जानिए इस बारे में कुछ खास बातें- इन हस्तियों का भाषा प्रसार में बड़ा योगदान

Hindi Diwas 2018: हिंदी दिवस आज, जानिए इस बारे में कुछ खास बातें- इन हस्तियों का भाषा प्रसार में बड़ा योगदान
Hindi Diwas 2018: आज हिंदी दिवस है। देशभर में हिंदी दिवस के अवसर पर केंद्र व राज्य सरकारों की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर हिंदी साहित्यकारों व हिंदी भाषियों को सम्मानित किया जाता है। एक अनुमान के मुताबिक, देश की 70 फीसदी आबादी बातचीत के लिए हिंदी का ही उपयोग करती है। एक वक्त था जब हिंदी का हमारे ही देश के कुछ हिस्सों में विरोध किया जाता था लेकिन बदलते वक्त के साथ इसकी आवश्यकता और महती होती चली गई। आज देश का शायद ही ऐसा कोई हिस्सा हो जहां हिंदी सहजता से बोली या समझी ना जाती हो।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2xeCR3r

Thursday, September 13, 2018

गणेश चतुर्थी व्हाट्सअप स्टेटस: गणेश चतुर्थी आज; गणेशोत्सव पर अपनों के भेजें ये whatsapp Status

गणेश चतुर्थी व्हाट्सअप स्टेटस: गणेश चतुर्थी आज; गणेशोत्सव पर अपनों के भेजें ये whatsapp Status
ganesh chaturthi whatsapp message 2018: देश आज दुखहर्ता और सुखकर्ता भगवान के आगमन और उनके स्वागत में लीन है। आप समझ ही गए होंगे कि अाज यानी 13 सितंबर 2018 को गणेश चतुर्थी है। इस मौके पर देश और विदेश में गणपति बप्पा मोरया की धूम है। हर आयुवर्ग के लोग विघ्नहर्ता की अगवानी में जुटे हैं। हर किसी के चेहरे पर भक्तिभाव है और वो अपने काम में लीन हैं। मौका ही एेसा है कि गणपति हर किसी को अपने आगमन से प्रसन्न कर रहे हैं। देश के तमाम हिस्सों में गणपति बप्पा मोरया के नारों के साथ विनायक की स्थापना हो रही है। छोटे-बड़े और महिला-पुरुष और सभी वर्ग के लोग अपने घर या पंडालों में गणपति को विराजित कर रहे हैं। इसके लिए प्रतिमाओं को लाने का सिलसिला जारी है। गजानन भगवान शिव और पार्वती के पुत्र हैं। बहरहाल, DainikBhaskar.com इस मौके को और खास बनाते हुए आपको कुछ ganesh chaturthi whatsapp message दे रहा है। आप आसानी से इन्हें अपनों को भेज सकते हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2NbKGBW

Ganesh chaturthi 2018 LIVE: विघ्नहर्ता विराजे, गणपति की भक्ति में लीन देश- भक्ति के साथ संदेश भी दिखे

Ganesh chaturthi 2018 LIVE: विघ्नहर्ता विराजे, गणपति की भक्ति में लीन देश- भक्ति के साथ संदेश भी दिखे
Ganesh chaturthi 2018 LIVE: आज गणेश चतुर्थी है। देश के तमाम हिस्सों में गणपति बप्पा मोरया के नारों के साथ विनायक की स्थापना हो रही है। छोटे-बड़े और महिला-पुरुष और सभी वर्ग के लोग अपने घर या पंडालों में गणपति को विराजित कर रहे हैं। इसके लिए प्रतिमाओं को लाने का सिलसिला जारी है। गजानन भगवान शिव और पार्वती के पुत्र हैं। आपने उनके वाहन मूषक को हमेशा उनके आसपास ही देखा होगा। गणेश के कई नाम हैं। उन्हें गणों का स्वामी माना जाता है इसलिए वो गणपति हैं। गज यानी हाथी जैसा सिर होने के कारण वो गजानन भी हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2QmM2rr