Tuesday, August 7, 2018

इमरान भ्रष्टाचार को मुद्दा बना चुनाव जीते, अब प्रधानमंत्री बनने से पहले करप्शन के आरोपों पर जवाब देंगे

इमरान खान ने पाकिस्तान में भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाकर आम चुनाव जीता था। अब वह करप्शन के ही एक मामले में फंस गए हैं। प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने से पहले उन्हें भ्रष्टाचार विरोधी निकाय में पेश होकर जवाब देना होगा। उन पर सरकारी हेलीकॉप्टर को पर्सनली इस्तेमाल करने का आरोप है, जिससे खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के खजाने को 21.7 लाख रुपए का नुकसान हुआ। इस मामले में नेशनल अकाउंटबिलिटी ब्यूरो (नैब) ने 3 अगस्त को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के चेयरमैन को दूसरा समन भेजा था। उन्हें 18 जुलाई को भी समन मिला था। चुनाव प्रचार के चलते वह पेश नहीं हो पाए थे। उनके वकील ने अपील की थी कि केस की तारीख आम चुनाव के बाद 7 अगस्त को दी जाए।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Kzldfj

0 comments: