Monday, August 6, 2018

छत्तीसगढ़ के सुकमा में एनकाउंटर LIVE: कोंटा में 14 नक्सली मारे गए, सुरक्षा बलों का ऑपरेशन जारी

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के कोंटा और गोलापल्ली में रविवार रात शुरू हुए एनकाउंटर में 14 नक्सली मारे गए हैं। मारे गए नक्सलियों के पास से 16 हथियार भी बरामद किए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार रात सुरक्षा बलों को यहां बड़ी तादाद में नक्सलियों की मौजूदगी की खबर मिली थी। इसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। इसी दौरान नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में 14 नक्सली मारे गए। खबर लिखे जाने तक ऑपरेशन जारी था। DainikBhaskar.com आपको इस खबर पर LIVE UPDATES दे रहा है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2ngkuq8

0 comments: